लैंड फ्रॉड मामलों में लापरवाही पर आईजी ने दी चेतावनी -शिकायत टालने वाले पुलिस अधिकारी सीधे होंगे सस्पेंड

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। कुमाऊं में जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी फरियादी की शिकायत पर पुलिस सुनवाई नहीं करती या उसे थाना-चौकियों के चक्कर कटवाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी को सीधे निलंबित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


आईजी ने कहा कि अक्सर जमीन से जुड़े मामलों में पीड़ितों को पुलिस द्वारा भटकाया जाता है और उन्हें न्याय पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। हाल ही में नैनीताल, हल्द्वानी और भवाली क्षेत्र से जुड़े ऐसे कई मामले आईजी कार्यालय पहुंचे थे।


मामलों को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही लैंड फ्रॉड मामलों की त्वरित विवेचना के निर्देश दिए हैं। एक मामले में विवेचना में लापरवाही सामने आने पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी को निलंबित भी किया जा चुका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी फरियादी की शिकायत पुलिस नहीं सुन रही है या उसे बेवजह थाने-चौकियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो वह सीधे आईजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119