पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला फरार पति गिरफ्तार -एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। पुलिस ने उसे रावली महदूद क्षेत्र से दबोच लिया।


पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में सिडकुल क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


परिजनों ने आरोपी पति राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी ग्राम करेली थाना सुभाष नगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह बार-बार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। सोमवार को पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनीषा नेगी और कांस्टेबल जितेंद्र मलिक शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119