शादी का झांसा देकर युवती का शोषण -निकाह से मुकरा आरोपी, केस दर्ज

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सितारगंज में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में निकाह से मुकरने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी की बात करने पर युवक ने युवती के साथ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


सितारगंज निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड नंबर-8 निवासी वसीम ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे पर उसने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119