धमकियों से टूटा किशोर, जहर खाकर दी जान! -नामजद युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। कोटाबाग क्षेत्र में एक किशोर की विषपान से मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता ने एक युवक पर लगातार मानसिक दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


जानकारी के अनुसार ग्राम थपलियागांजा, कोटाबाग निवासी धन सिंह बिष्ट ने कालाढूंगी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र जगदीश बिष्ट ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

आरोप है कि रुड़की चौराहा, कोटाबाग निवासी अभय गुप्ता पुत्र किशोरी लाल गुप्ता लगातार जगदीश पर मानसिक दबाव बना रहा था और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इसी तनाव में आकर किशोर ने यह कदम उठा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी अभय गुप्ता के खिलाफ मुकदमा संख्या 46/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119