जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों पर कार्रवाई -पूरे देश में 4,000 से अधिक लोगों के खिलाफ कदम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली, 29 जनवरी। सरकार ने बृहस्पतिवार को लोकसभा को बताया कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद देशभर में 4,000 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामलों की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं। इन जांच टीमों की रिपोर्ट संबंधित राज्य सरकारों के साथ भी साझा की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मंत्री ने कहा कि शिकायतें मुख्य रूप से कार्य की खराब गुणवत्ता, वित्तीय अनियमितताओं और पानी की अपर्याप्त आपूर्ति से जुड़ी थीं। इन मामलों में जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


पाटिल ने स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों के लिए राज्य सरकारों को केंद्र की ओर से अनुदान जारी किया जाता है। राज्य सरकारें ही निविदाएं जारी करती हैं, परियोजना रिपोर्ट तैयार करती हैं और अनुपालन की जानकारी मंत्रालय के साथ साझा करती हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119