12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चचेरा भाई फरार -खून से सना शव बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। बुधवार शाम मनीषा अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी दवा लेने विकासनगर गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


रात करीब नौ बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास मनीषा का खून से सना शव बरामद हुआ। शव पर धारदार हथियार से गले पर वार के निशान मिले हैं, जबकि चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


घटना के बाद से मनीषा का चचेरा भाई सुरेंद्र फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संदिग्ध की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


बेटी की इस दर्दनाक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119