अंगीठी के धुएं से दम घुटने पर युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉


उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला में एक होटल में काम करने वाले युवक की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। युवक ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महेश (25) निवासी झाला के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत था। बीती देर रात क्षेत्र में बर्फबारी के कारण अत्यधिक ठंड पड़ रही थी, इसी के चलते उसने अपने कमरे में अंगीठी जलाई और सो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों को महेश दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने इसकी जानकारी होटल स्वामी को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर पूरे कमरे में अंगीठी का धुआं भरा हुआ था और महेश मृत अवस्था में पड़ा मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


सूचना मिलने पर हर्षिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119