एडीजी कानून व्यवस्था डा. वी. मुरुगेशन की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं पर जताई सख्त नाराजगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। उत्तराखंड के एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डा. वी. मुरुगेशन ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित बहुउद्देशीय भवन में नैनीताल व उधमसिंहनगर जनपदों के अधिकारियों के साथ विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

डा. मुरुगेशन ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन वर्ष से अधिक लंबित विवेचनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल ऐसे मामलों का निस्तारण करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला अपराधों, विशेषकर अपहरण व दुष्कर्म के मामलों में त्वरित अनावरण और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में यूपीसीएल कर्मचारियों की एआई कार्यशाला शुरू

थाना खटीमा और नानकमत्ता में शिथिलता पर कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के तहत सघन अभियान चलाने और कमर्शियल मात्रा में बरामदगी बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं साइबर अपराधों में 1930 हेल्पलाइन की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित कर प्रभावी रणनीति बनाई जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

अज्ञात महिला शवों की पहचान हेतु फिंगरप्रिंट, डाटा पोर्टल आदि का उपयोग कर कार्रवाई करें। कहा, विवेचनात्मक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो। बैठक में उपस्थित आईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी सुनील कुमार मीणा ने सीसीटीएनएस व आईसीजेएस पोर्टलों के प्रभावी संचालन पर बल देते हुए कहा कि अधिकारियों को तकनीकी दक्षता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पोर्टल संचालन प्रशिक्षित और दक्ष हों। आईआईएफ फॉर्म, सिटिजन पोर्टल, गैंग प्रोफाइल, ई-एफआईआर सहित सभी प्लेटफार्म पर अद्यतन प्रविष्टियां सुनिश्चित की जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

बैठक में रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल, मणिकांत मिश्रा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर, अभय कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, काशीपुर, प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक सिटी, हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडेय, अमित कुमार, प्रशांत कुमार, दीपक सिंह, डी.आर. वर्मा, भूपेंद्र सिंह धौनी, विमल कुमार सहित सभी क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119