इस दिन से शुरू होगी आदि कैलाश यात्रा -बिना इनर लाइन परमिट नहीं मिलेगी एंट्री -जाने से पहले जान लें जरूरी नियम

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भगवान शिव के पवित्र धाम आदि कैलाश की यात्रा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। मौसम अनुकूल रहा तो इस वर्ष 1 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह से यात्रा के लिए जरूरी इनर लाइन परमिट (ILP) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।


पिछले वर्ष इस पवित्र यात्रा में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि इस बार भक्तों की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
बर्फबारी के कारण सर्दियों में बंद रहती है यात्रा
आदि कैलाश पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र की व्यास घाटी में स्थित है। यह इलाका अत्यधिक ऊंचाई और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाला है। नवंबर से मार्च तक यहां भारी बर्फबारी होती है, जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को पूरी तरह बंद रखा जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


अब बर्फ पिघलने के साथ ही प्रशासन ने इस कठिन लेकिन आस्था से भरी यात्रा को दोबारा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


बिना इनर लाइन परमिट आगे नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु
आदि कैलाश यात्रा को सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। व्यास घाटी में छियालेख से आगे जाने के लिए हर यात्री के लिए इनर लाइन परमिट लेना अनिवार्य होता है।


यह परमिट स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा यात्रियों के दस्तावेजों की जांच के बाद जारी किया जाता है। बिना परमिट किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाती।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


प्रशासन जल्द जारी करेगा विस्तृत गाइडलाइन
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि यात्रा को लेकर सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, मेडिकल सुविधा और रास्तों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि जल्द ही यात्रा से संबंधित विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें यात्रा की तिथि, परमिट प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119