मसूरी में होगा स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव का विवाह -समारोह में कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। स्टार क्रिकेटर Kuldeep Yadav गुरुवार को अपने विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दून पहुंच गए। देहरादून पहुंचने के बाद वह कुछ समय के लिए रायपुर स्थित सरबजीत कॉम्पलेक्स, हाथी खाना चौक में Cricket Association of Uttarakhand के कार्यालय भी पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


यहां उन्होंने सीएयू की सचिव किरण वर्मा, पूर्व सचिव महिम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वह मसूरी के लिए रवाना हो गए।
बताया जा रहा है कि मसूरी स्थित The Savoy Hotel Mussoorie में 14 मार्च को उनका विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए International Cricket Council के अध्यक्ष Jay Shah समेत भारतीय टीम के कई क्रिकेटरों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इस दौरान कुलदीप यादव ने पत्रकारों से बातचीत नहीं की। उन्होंने कहा कि वह Board of Control for Cricket in India के कोड ऑफ कंडक्ट से बंधे हुए हैं, इसलिए इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119