अब बच्चों के व्हाट्सएप पर माता-पिता की नजर! जल्द आ रहा ‘पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ फीचर

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ‘पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट’ नाम के फीचर पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों के लिए प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित बनाना है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक रहेगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की गतिविधियों पर निगरानी रख सकेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


नए फीचर के लागू होने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे। वे यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ा जा सकता है और उसे किन ग्रुप्स में शामिल किया जा सकता है। इसका मकसद बच्चों को अनजान लोगों के संपर्क से बचाते हुए सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग की सुविधा देना है।


रिपोर्ट के अनुसार बच्चों के अकाउंट पर कुछ पाबंदियां भी लगाई जाएंगी। उन्हें ऐप के कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इनमें स्टेटस अपडेट, चैनल्स और कुछ अन्य सोशल फीचर्स शामिल नहीं होंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इसके अलावा प्लेटफॉर्म में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी जोड़े जा सकते हैं। यदि किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मैसेज आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा। माता-पिता इन मैसेज को देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।


क्यों जरूरी है यह फीचर
आजकल कम उम्र के बच्चे भी तेजी से स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में उनकी ऑनलाइन सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनती जा रही है। कंपनी का यह कदम माता-पिता को यह भरोसा देने की कोशिश है कि उनके बच्चे ऐप का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करेगी और आने वाले महीनों में इसे अलग-अलग देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119