एडीएम विवेक राय ने किया हिलांस पहाड़ी स्टोर का निरीक्षण -महिला उत्पादों की मार्केटिंग व ऑनलाइन लिंकेज पर दिया मार्गदर्शन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 30 दिसंबर 2025 को विकासखंड हल्द्वानी में विभिन्न विकास कार्यों के निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय द्वारा ग्रामोत्थान रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित हिलांस पहाड़ी स्टोर, कड़घरिया (हिमालय क्लस्टर समुदाय स्तरीय उद्यम) का भ्रमण किया गया।


भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्टोर में उपलब्ध महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया तथा उनकी मार्केटिंग, गुणवत्ता और ब्रांडिंग को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बेहतर मार्केट लिंकेज के लिए अपने स्तर से विभिन्न विभागों से समन्वय करने का आश्वासन भी दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


निरीक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत), उप कार्यक्रम अधिकारी (जी. राम), ग्रामोत्थान योजना के आजीविका समन्वयक, हिमालय क्लस्टर बिजनेस प्रमोटर, लेखाकार, ग्रुप मोबिलाइजर एवं स्टोर संचालिका उपस्थित रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


इस अवसर पर ग्रामोत्थान टीम एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं द्वारा निर्मित कैंची धाम बाबा जी का ऐपण मूमेन्टो (फोटो) सप्रेम अपर जिलाधिकारी को भेंट किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय ने हिलांस पहाड़ी स्टोर की सराहना करते हुए उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग को और सशक्त करने के निर्देश भी संबंधित टीम को दिए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119