जिम संचालक पर छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र में एक जिम संचालक और ट्रेनर पर जिम में आने वाली 21 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में क्लेमनटाउन क्षेत्र के एक पीजी में रहकर बीसीए की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से क्षेत्र स्थित ‘फिट एंड फाइन जिम’ में एक्सरसाइज के लिए जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


आरोप है कि जिम का मालिक और ट्रेनर नदीम अंसारी पिछले 10 दिनों से उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार उस पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। विरोध करने पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पीड़िता का आरोप है कि 26 दिसंबर को आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए बैड टच किया। घटना से डरी-सहमी छात्रा रविवार को क्लेमनटाउन थाने पहुंची और अपनी आपबीती पुलिस को बताई। छात्रा ने शिकायत के समर्थन में कुछ फोटो भी पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119