गुलदार हमले की घटना पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक -पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली गांव में मंगलवार दोपहर चारा लेने गई महिला पर गुलदार के हमले की हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल एवं प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने तथा हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने एवं अन्य प्रभावी कदम उठाने को कहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


श्री भट्ट ने वन्यजीव की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में वन विभाग की गश्त बढ़ाने, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119