ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही रैनबसेरों में ठहरने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि शीतलहर के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी रखते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रशासन को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस