उत्तराखंड क्रांति दल ने पुनः सौंपा केंद्रीय महामंत्री का दायित्व -सुशील उनियाल ने जताया आभार
नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा पुनः केंद्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर सुशील उनियाल ने दल के केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेन्द्र कुकरेती जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और जिम्मेदारी के साथ यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लेते हैं।
सुशील उनियाल ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल में लगातार कई बार विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर मिला है। पार्टी द्वारा समय-समय पर जताए गए विश्वास के लिए वे समस्त वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञ हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जनपद, ब्लॉक और गाँव-गाँव तक उत्तराखंड क्रांति दल का संगठन खड़ा करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। जनसरोकारों, राज्यहित और मूल उत्तराखंड आंदोलन की भावना को जन-जन तक पहुँचाना दल की प्राथमिकता रहेगी।
सुशील उनियाल ने दल के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड क्रांति दल को नई मजबूती प्रदान की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा