व्यवस्थाओं से नाराज अधिवक्ताओं का डीएम परिसर में धरना -सीडीओ ने दिया सुधार का आश्वासन

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। राजस्व न्यायालयों सहित विभिन्न प्राधिकरणों में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के धरने की सूचना मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अरविंद पांडेय मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया।


धरने को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि पूर्व में दो बार जिलाधिकारी को पत्र सौंपे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है और राजस्व न्यायालयों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व न्यायालयों में ऐसे बाहरी व्यक्ति कार्य कर रहे हैं, जिनके पास कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। साथ ही अधिकारियों द्वारा निर्धारित समय पर न्यायालयों में न बैठने की शिकायत भी सामने आई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


अधिवक्ताओं ने बताया कि पत्रावलियों में क्रमांक अंकित नहीं किए जाते, जबकि पटवारी और कानूनगो समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर रहे हैं, जिससे वादकारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के रवैये पर कड़ा एतराज जताते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


इसके अतिरिक्त प्राधिकरण कार्यालयों में फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शीघ्र व्यवस्था सुधार की मांग की। धरना स्थल पर पहुंचे सीडीओ अरविंद पांडेय ने ज्ञापन लेते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


बार एसोसिएशन के सचिव दीपक रुबाली ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो हल्द्वानी एवं रामनगर बार एसोसिएशन के साथ 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके संबंध में दोनों बार एसोसिएशनों का लिखित समर्थन पत्र प्राप्त हो चुका है।


धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुबाली सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119