निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में मिला रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे का शव -जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। टीपी नगर क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में बीते सोमवार की रात एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


मृतक की पहचान भालोनाथ गार्डन निवासी एक रिटायर्ड महिला होमगार्ड के 42 वर्षीय पुत्र मनोज वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनोज कुछ समय पूर्व घर छोड़कर मंडी क्षेत्र में रहकर वहीं काम कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटनास्थल से पुलिस को एक कंबल भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119