शादी को लेकर ऑनलाइन वेबसाइटों के चक्कर में फंस रहे युवा -शादी डॉट कॉम पर संपर्क के बाद महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा 

खबर शेयर करें 👉


देहरादून। आज के डिजिटल दौर में यह खबर आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। शादी के चक्कर में अक्सर युवा ऑनलाइन वेबसाइटों के चक्कर में फंसते है। ऐसे में कई बार उनकी जिंदगी में  बहार आने से पहले तूफान आ जाता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले में सामने आया हैं जहां कनखल निवासी एक युवक को शादी डॉट कॉम पर संपर्क के बाद एक महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। महिला ने उसे देहरादून बुलाया और एक होटल में ले जाकर अश्लील हरकतें की। इसके बाद महिला और उसका साथी दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर युवक से 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी


दोनों ने एक रेस्टोरेंट में पी बीयर:  

पुलिस के अनुसार हरिद्वार जिले कनखल की गायत्री लोक कालोनी निवासी विकास गुप्ता ने कुछ दिन पहले शादी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसके बाद विगत छह जुलाई को उसके पास निशा नाम से एक युवती की काल आई। दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। विकास ने बताया कि 12 जुलाई को निशा ने उसे देहरादून आइएसबीटी पर मिलने बुलाया। निशा अपनी कार से आई थी, इसलिए विकास ने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी। दोनों ने रास्ते में एक रेस्टोरेंट में बीयर पी और खाना खाया। इसके बाद शाम छह बजे दोनों मसूरी कैंपटीफाल रोड स्थित एक होटल पहुंचे और वहां आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कापी देकर कमरा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार


नशे की हालत में करने लगी अश्लील हरकतें:   विकास का आरोप है कि होटल पहुंचते ही निशा ने दोबारा बियर मंगाई और नशे की हालत में अश्लील हरकतें करने लगी। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगा तो दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा देगी। युवती उससे रूपये की मांग करने लगी। डर के चलते उसने 20 हजार रुपये दे दिए। रात करीब डेढ़ बजे विकास उसे आइएसबीटी पार्किंग पर छोड़कर चला आया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार


आरोप है कि इसके बाद निशा और उसके एक साथी प्रशांत के फोन आ रहे हैं। दोनों वाट्सएप और फोन काल के जरिये 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम न मिलने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। इंस्पेक्टर कनखल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119