काशीपुर : ‘आई लव मोहम्मद’ बवाल के बाद प्रशासन सख्त : बिजली चोरी पर कसा शिकंजा, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बिना अनुमति निकाले गए ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस के दौरान हुए उपद्रव—जिसमें पुलिसकर्मियों पर हमला और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ हुई—के बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में है। मुख्य आरोपी समेत 7 लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब नगर निगम और बिजली विभाग ने भी ऐक्शन लेना शुरू कर दिया है।

सोमवार को नगर निगम की टीम ने अली खां क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर चलाया, वहीं मंगलवार को बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी के खिलाफ अभियान छेड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर - 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी

बिजली चोरी पर कार्रवाई, स्मार्ट मीटर लगाए

मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने मोहल्ला अली खां में छापेमारी की और अवैध रूप से बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। वीडियो फुटेज में कर्मचारी पुराने तारों को काटते और स्मार्ट मीटर लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे पहले सोमवार को भी बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान छह घरों में मीटर से पहले वायरिंग के जरिए की जा रही बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद उन घरों के कनेक्शन काट दिए गए और वायर जब्त कर ली गई। साथ ही, कई घरों से पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

निषेधाज्ञा लागू, हथियारों पर भी सख्ती

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुंगी तिराहा बांसफोड़ान से किला तिराहा, करबला और विजय नगर क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। यह आदेश प्रतिदिन शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सभा, रैली या जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, क्षेत्र में हथियार या विस्फोटक पदार्थ पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल

प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119