उत्तराखंड…कोसी में मौतों के बाद अल्मोड़ा पुलिस सख्तv-नदी में नहाते मिले युवकों को बाहर निकालकर दी कड़ी चेतावनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। कोसी नदी में नहाने के दौरान हाल ही में दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संभावित हादसों को रोकने के लिए जनपद के सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को नदी तटों पर लगातार गश्त और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद

इसी क्रम में शुक्रवार को सोमेश्वर पुलिस ने कोसी नदी क्षेत्र में भ्रमण कर लाउडहेलर के माध्यम से लोगों से नदी में न उतरने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी ने निरीक्षण के दौरान कुछ युवकों को नदी में नहाते हुए पाया। पुलिस ने तत्काल उन्हें नदी से बाहर निकलवाया और हाल ही में हुई दुखद घटना का हवाला देते हुए नदी में नहाने के खतरों से अवगत कराया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

पुलिस ने युवाओं को भविष्य में नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही आमजन, विशेषकर अभिभावकों से अपील की कि बरसात के मौसम में नदी-नालों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में स्वयं किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और बच्चों व परिजनों को भी नदी में नहाने या गहरे पानी के पास जाने से रोकें। पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119