उत्तराखंड…सात दुकानों में चोरी का पर्दाफाश : 45 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ साथी समेत गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकद और बाइक बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं। नैनीताल पुलिस ने लगातार हो रही दुकान चोरी की वारदातों का बड़ा खुलासा करते हुए लालकुआं, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र की सात दुकानों में चोरी करने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा और उसके साथी राजू बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से ₹2.28 लाख से अधिक की नकदी, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चोरी के पैसों से खरीदा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और सघन जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को 26 जून को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने लालकुआं की चार, मुखानी की दो और काठगोदाम की एक चोरी की वारदात कबूल की।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रमोद उर्फ पिद्दा रात के समय बंद दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता था और गल्ले से नकदी चोरी करता था, जबकि उसका साथी राजू बहादुर बाहर निगरानी रखता था। चोरी की रकम दोनों नशे और अन्य खर्चों में उड़ा देते थे तथा उनका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...विजयपुर गांव में तेंदुए की दहशत, 10 वर्षीय बालक पर झपटा, शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण

बरामदगी में ₹2,28,200 नकद, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UK04L-3095) और लगभग ₹16 हजार कीमत का वीवो मोबाइल शामिल है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार आर्या उर्फ पिद्दा के खिलाफ चोरी, नकबजनी, लूट की तैयारी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 32 मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि उसके साथी राजू बहादुर पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ कुल 45 आपराधिक मामले दर्ज होने की पुष्टि हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

इस शानदार सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹2,500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119