हल्द्वानी में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के आंदोलनकारी -दोषियों पर गुण्डा एक्ट लगाने की मांग
हल्द्वानी, 13 मार्च। हल्द्वानी क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी और कृत्रिम किल्लत को लेकर शुक्रवार को उत्तराखण्ड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति और स्वराज हिन्द फौज ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कुमाऊं मंडल अध्यक्ष डॉ. हरीश पाल और स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट के संयुक्त नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ लोग एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर बाजार में कृत्रिम संकट पैदा कर रहे हैं। इसके चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गैस सिलेंडर दो-दो हजार रुपये तक ब्लैक में बेचे जा रहे हैं।
डॉ. हरीश पाल ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुण्डा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि जनता की मजबूरी का फायदा उठाने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
वहीं स्वराज हिन्द फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक स्थिति है कि आम जनता की रसोई से जुड़ी आवश्यक वस्तु को कुछ लोग अपने लालच का साधन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस हर परिवार की बुनियादी आवश्यकता है और इसकी कालाबाजारी न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज के साथ अन्याय भी है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए, अवैध स्टॉक जब्त किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस की आपूर्ति आम जनता तक सुचारु रूप से पहुंचे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के हित में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ. हरीश पाल, सुशील भट्ट, के.एस. काण्डपाल, पी.सी. दानी, डी.एन. जोशी, भुवन तिवारी, प्रकाश जोशी, भास्कर साह, विकास कुमार, पवन अर्पित पाल और अमित सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी करार
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज का फैसला टला -दिवाली के बाद होगी नई तारीख की घोषणा
मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा करने की सीमा तय
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू