बहू का ‘आतंक’! 73 साल की सास पर गंदा पानी फेंका -गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी (नैनीताल)। थाना मुखानी क्षेत्र में एक वृद्ध महिला ने अपनी बहू पर गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देने और घर में तोड़फोड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


आदर्श नगर गली नंबर-4 निवासी 73 वर्षीय हेमा पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहू अनुराधा पांडे ने 6 मार्च की सुबह अचानक गाली-गलौच शुरू कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उस समय घर में पेंट का काम कर रहे मजदूरों को भी बहू ने धमकाया, जिससे मजदूर डरकर काम छोड़कर चले गए और पेंट का काम रुक गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार बहू ने उन पर गंदा पानी फेंक दिया, जिससे वे पूरी तरह भीग गईं। इसके बाद 9 मार्च को भी बहू उनके कमरे में आकर गाली-गलौच करते हुए चीख-पुकार करने लगी।


हेमा पांडे का कहना है कि वे पिछले आठ वर्षों से अपने भतीजे के मकान में अलग रह रही हैं, लेकिन उनकी बहू वहां भी आकर उन्हें परेशान करती है। उनका आरोप है कि बहू घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ करती है और इन्वर्टर को बंद कर खराब कर देती है, जिससे उन्हें बार-बार मरम्मत करवानी पड़ रही है और आर्थिक नुकसान हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


पीड़िता ने बताया कि उनकी बहू उनके द्वारा बनाए गए मकान की दूसरी मंजिल पर रहती है और उन्हें पैतृक घर में आने से भी रोक रही है। वर्ष 2025 में पुराने भवन को तोड़कर नया मकान बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जा रहा है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं
वृद्धा ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119