अजय भट्ट की पहल रंग लाई : विजयपुर को मिली सड़क और कॉजवे की सौगात, वर्षों का इंतजार खत्म
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के लगातार प्रयासों से गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण की मांग को शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
राज्य योजना (मा.मु.मं.घो. सं.-317/2013) के तहत जनपद नैनीताल की लालकुआं विधानसभा के विकासखंड हल्द्वानी स्थित विजयपुर–पहाड़पानी पैदल मार्ग को मोटर मार्ग में परिवर्तित करने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। परियोजना के अंतर्गत देवला मल्ला से किलोमीटर-2 तक मार्ग का सुधारीकरण एवं पुनर्निर्माण किया जाएगा। साथ ही सुखी नदी पर कॉजवे निर्माण भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
सांसद अजय भट्ट ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विजयपुर और आसपास के ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग को मोटर मार्ग में बदलने की मांग कर रहे थे। जनता की इस आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने लगातार शासन स्तर पर मामला उठाया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क और कॉजवे निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के दौरान होने वाली परेशानियां कम होंगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि तथा रोजगार से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। सांसद ने विश्वास जताया कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल