जनता दरबार में गूंजे सड़क, पानी और बिजली के मुद्दे, सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर लोकसभा क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दे उनके समक्ष रखे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा के खालीमहुवट में गुलदार की दहशत -रात में घर की छत पर दिखा

जनता दरबार में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। सांसद अजय भट्ट ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर निरंतर कार्य किया जाएगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  होटल के कमरे में बीएसएनएल कंपनी के सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत -पंखे के हुक से लटका मिला शव

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119