उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में आज ऑरेंज चेतावनी -10 अगस्त को चार जिलों में बढ़ेगा खतरा
-देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका, प्रशासन चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 9 अगस्त को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और अत्यंत तीव्र वर्षा की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में भी तेज वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना बनी हुई है।
10 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज चेतावनी
10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चम्पावत में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और अत्यंत तीव्र वर्षा होने की आशंका है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए पीली चेतावनी जारी की गई है।
जिलों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने और चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
सभी संबंधित विभागों को पर्याप्त संसाधन और उपकरण तैयार रखने तथा बारिश के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर तत्काल मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
अधिकारियों और कर्मचारियों को मौसम की इस अवधि में मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखने तथा किसी भी आपदा की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यटकों और प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील
आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने की अपील की है। लोगों से अनावश्यक जोखिम न लेने, संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं 14 महिलाएं -35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी मिला सम्मान