गरुड़ाबाज सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच तेज –प्रत्यक्षदर्शियों से 7 दिन में मांगे गए बयान

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। तहसील भनौली के गरुड़ाबाज स्थित पेट्रोल पंप के समीप 24 अप्रैल 2026 को हुए सड़क हादसे की मजिस्ट्रियल जांच जारी है। उपजिलाधिकारी जैंती-भनौली सौम्या गर्ब्याल ने दुर्घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों से सात दिन के भीतर अपने बयान दर्ज कराने की अपील की है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मुख्य मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके-01टीए-4138 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच की जा रही है। जांच को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक बनाने के लिए घटना की जानकारी रखने वाले संबंधित, असंबंधित अथवा प्रत्यक्षदर्शी किसी भी व्यक्ति से अनुरोध किया गया है कि वे विज्ञप्ति के प्रकाशन की तिथि से सात दिन के भीतर अपना लिखित अथवा मौखिक बयान उपजिलाधिकारी जैंती-भनौली कार्यालय एवं न्यायालय में किसी भी कार्य दिवस पर प्रस्तुत करें।

प्रशासन का कहना है कि प्राप्त बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119