उत्तराखंड में आज भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूल बंद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को 20 साल की सजा -50 हजार जुर्माना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना कम है। 25 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिले में आज, 20 अगस्त को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119