निजी अस्पताल में बीमार युवती से छेड़छाड़ का आरोप

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। सितारगंज के निजी चिकित्सालय में बीमार युवती से अस्पताल अटेंडेंट ने छेड़छाड़ की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने नयी धारा में मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीण क्षेत्र की युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह पिछले छह माह से निजी चिकित्सालय में ईलाज करा रही है। उसकी डायलेसिस हर सप्ताह होती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने डसा, 108 में तोड़ा दम

महिला ने आरोप लगाया कि दो जुलाई को वह अपने भाई के साथ अस्पताल में डॉयलेसिस के लिए गयी थी। डायलेसिस के बाद वहां अटेंडेंटट गुरफान अली पुत्र नन्हे खाँ निवासी मिसरवाला जसपुर रोड, काशीपुर ड्रेसिंग करने लगा।इस दौरान वह छेड़ाखानी करने लगा। विरोध करने के बाद भी वह छेड़ाखानी करने में अमादा रहा। महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। एसएसआई कविंन्द्र शर्मा के अनुसार बुधवार को मिली युवती की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (1) (i) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119