खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ का हमला -मौत से गांव में दहशत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के भद्ययूनी क्षेत्र में खेत में काम कर रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट निवासी भद्ययूनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल बिष्ट खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ के हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इधर घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से हमलावर बाघ को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है और लोग दहशत में हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119