हाईस्कूल के छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या
बरेली। जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार को हाईस्कूल के एक छात्र की एक व्यक्ति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आंवला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि भमोरा थानाक्षेत्र के गिलौरा का सूर्यांश उर्फ टीटू (16) रविवार दोपहर ढाई बजे अपने बड़े भाई दिव्यांश उर्फ नितिन के साथ मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने बल्लिया के पेट्रोल पंप पर गया था। उन्होंने बताया कि लौटते समय मोटरसाइकिल सूर्यांश चला रहा था, उसी बीच रास्ते में साइकिल सवार दो लड़कों में से एक ने सूर्यांश को गोली मार दी। मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण प्रथम दृष्टिया आपसी रंजिश बताई जा रही है, लेकिन अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छानबीन के बाद ही हत्या का स्पष्ट कारण बताया जा सकेगा। सीओ ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। बड़े भाई नितिन ने वारदात की जानकारी परिजनों को दी। कुछ ही देर में पहुंची पुलिस ने वाहन से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मिश्रा के अनुसार पुलिस ने नितिन से वारदात को लेकर पूछताछ की। नितिन ने पुलिस को बताया कि गोली गांव के रुद्र ने चलाई, जबकि उसके साथ नीरज खड़ा था। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। नितिन ने जिला अस्पताल में बताया कि हत्यारोपियों के परिवार वालों ने 10 साल पहले उनके ताऊ राजवीर की भी हत्या की थी, लेकिन तब समझौता हो गया था। नितिन के अनुसार तभी से आरोपी नाराज थे। उन्हें शक है कि इसी रंजिश में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। भमोरा थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्ज किया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा