मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दो जिलो में स्कूलों की छुट्टी
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार 08 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है। इसके दृष्टिगत पिथौरागढ़ जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया। मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने 08 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चम्पावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने 8 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। आपको बता दं कि अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार