UKnews…शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया शोषण, विरोध पर युवती को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुड़की कस्बे में शादी का झांसा देकर युवती का तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गंगोलीहाट में दिनदहाड़े गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला -आंगन से उठाकर ले गया

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए और करीब तीन वर्षों तक उसे झूठे वादों में उलझाए रखा। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर मामला टाल देता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भूमियाधार में खाई में गिरी दिल्ली के युवकों की स्कॉर्पियो -एक की मौत, दो के फंसे होने की सूचना

परिजनों का आरोप है कि युवक के माता-पिता भी पूरे मामले से परिचित थे और दोनों की जल्द शादी कराने का आश्वासन देकर युवती को भरोसे में लेते रहे। मामला 23 मई को उस समय बिगड़ गया जब युवती ने शादी को लेकर सख्त रुख अपनाया।

आरोप है कि इसके बाद युवक ने युवती को बहाने से अपने घर बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंची, आरोपी युवक, उसके माता-पिता, बहन और बुआ ने मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग से 7 लाख की ठगी

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119