नशा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई जारी – 9.358 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के कुशल नेतृत्व में जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और कठोर कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 26 जनवरी 2026 को IMPCL फैक्ट्री, मोहान के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18 M 2075 पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 09.358 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,33,950 बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0- 01/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी गांजा बाजपुर की ओर ले जा रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पुष्पेन्द्र (24 वर्ष) पुत्र चन्द्र पाल सिंह, निवासी वार्ड संख्या-9, मजरा बक्श, थाना बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, हाल पता काली माता मंदिर के पास बन्नाखेड़ा, थाना बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक मोहन चन्द्रा (चौकी प्रभारी भौनखाल), कांस्टेबल नीरज पाल एवं कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119