उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर हुई बर्फबारी -एक सप्ताह में दूसरी बार हिमपात

खबर शेयर करें 👉

देहरादून, 27 जनवरी। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को एक बार फिर बर्फबारी हुई। एक सप्ताह से भी कम समय में प्रदेश में यह दूसरी बार हिमपात दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ और आसपास की ऊंची चोटियों पर सोमवार रात से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। वहीं उत्तरकाशी जिले में बंदरपुंछ सहित अन्य पर्वत श्रृंखलाओं की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 जनवरी को लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में व्यापक बर्फबारी हुई थी, जिससे कई क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119