आरतोला में परचून की दुकान में लगी आग -नगदी सहित करीब दो लाख का नुकसान

खबर शेयर करें 👉

पनुवानौला (अल्मोड़ा)। धौलादेवी विकासखंड के आरतोला गांव में सोमवार रात एक परचून एवं सस्ते गल्ले की दुकान में आग लगने से नगदी समेत लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जानकारी के अनुसार, आरतोला निवासी जीवन सिंह आरतोला की परचून व सस्ते गल्ले की दुकान है। सोमवार शाम वह रोज़ की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 9 बजे दुकान के समीप रहने वाले लोगों ने दुकान से धुआं निकलता देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दुकान स्वामी को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


स्थानीय लोगों की तत्परता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकान स्वामी के अनुसार, दुकान में रखी लगभग 35 हजार रुपये की नगदी जल गई, जबकि कुल नुकसान करीब दो लाख रुपये आंका गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश अंडोला ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और नुकसान का आकलन किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119