अल्मोड़ा निवासी से 1.18 करोड़ की ठगी -गोल्ड माइनिंग-फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश का दिया झांसा

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कुमाऊं में साइबर ठगों द्वारा की गई एक और बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति से 1 करोड़ 18 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कुमाऊं, रुद्रपुर में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित के अनुसार, 4 अगस्त 2025 को उसके फोन पर एक अज्ञात महिला की व्हाट्सऐप कॉल आई जिसे उसने रिसीव नहीं किया। बाद में उसी नंबर से चैटिंग के जरिए महिला ने संपर्क किया और खुद को मुंबई निवासी बताते हुए “गोल्ड माइनिंग” और “फॉरेक्स ट्रेडिंग” कंपनी Golden Bridge की प्रतिनिधि बताया। महिला ने कंपनी की वेबसाइट का लिंक भेजा और पीड़ित की ई-मेल आईडी लेकर खुद ही उसका ऑनलाइन अकाउंट तैयार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद महिला ने कस्टमर सर्विस के नाम पर कई बैंक खातों में निवेश के लिए राशि भेजने को कहा और तेज मुनाफा दिखाते हुए रकम बढ़ाने के लिए प्रेरित करती रही। इस झांसे में आकर पीड़ित ने 4 अगस्त से 29 सितंबर 2025 के बीच 40 हजार से लेकर 16 लाख रुपये तक के अनेक बड़े ट्रांजेक्शन किए। ठगों ने उसके और उसके परिजनों के खातों (एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, जिला सहकारी बैंक) से कुल 1,18,28,672 रुपये जमा करा लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपनी राशि वापस लेनी चाही तो ठगों ने कहा कि उसका पैसा “गोल्ड माइनिंग में इन्वेस्ट” है और उसे पाने के लिए पहले 30% इनकम टैक्स जमा करना होगा। इस पर उसने 7 से 12 अक्टूबर के बीच 37 लाख रुपये से अधिक की राशि ‘टैक्स’ के नाम पर भेज दी। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली और ठगों ने 18% जीएसटी की मांग की, जिसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का संदेह हुआ।

पीड़ित ने बताया कि निवेश के दौरान उसके एसबीआई खाते में ठगों द्वारा कुछ संदिग्ध धनराशि भेजी गई जिसे बाद में निवेश प्रक्रिया का हवाला देकर दोबारा ट्रांसफर कराया गया। यह फर्जी लेनदेन पीड़ित का भरोसा जीतने की रणनीति का हिस्सा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड बनेगा मेडिकल एजुकेशन हब -पांच साल में शुरू हुए तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज

ठगी के बाद पीड़ित ने शिकायत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई, जिसका क्रमांक 33511250020448 और 33511250020468 जारी हुआ। तहरीर में पीड़ित ने महिला और उसके साथियों पर कंप्यूटर संसाधनों के दुरुपयोग और फर्जी कंपनी के नाम पर निवेश का लालच देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साइबर पुलिस ने मामला सीसीटीएनएस पोर्टल पर दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119