कांडा-बागेश्वर मार्ग पर मैक्स खाई में गिरी, सात लोग घायल

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कांडा से बागेश्वर आ रही एक मैक्स कार रविवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मैक्स (संख्या यूके 02 टीए 1910) ग्राम भैरूचौबटटा के समीप वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वीर राम, रमा देवी, कमलेश, राजेन्द्र प्रसाद, गुंजन कुमार, प्रियाशु और हिमांशु घायल हुए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में किया गया और अब उनकी स्थिति सामान्य है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा

स्थानीय लोगों ने समय पर राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119