अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित -28 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ होगा औपचारिक समापन

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर, 10 अगस्त। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने और खराब मौसम की चेतावनी के चलते श्री अमरनाथ यात्रा-2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों को हुए नुकसान की मरम्मत में काफी समय लगने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दोनों आधार शिविरों में मौजूद तीर्थयात्रियों के साथ जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास में ठहरे श्रद्धालुओं से भी घर लौटने की अपील की गई है। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण भी बंद कर दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को कश्मीर घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

हालांकि, धार्मिक परंपरा के अनुसार छड़ी मुबारक 28 अगस्त को पारंपरिक पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा पहुंचेगी। इसी के साथ इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा का औपचारिक समापन होगा।

3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से करीब 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खीर गंगा फ्लैश फ्लड का खुलासा: 1,700 मीटर नीचे गिरा भारी मलबा बना तबाही की तेज धारा

अधिकारियों ने बताया कि अब केवल उन्हीं यात्री काफिलों को आगे जाने की अनुमति होगी, जो श्रद्धालुओं को कश्मीर घाटी से वापस लेकर लौट रहे हैं।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। पवित्र गुफा की भौगोलिक स्थिति और अधिक ऊंचाई को देखते हुए खराब मौसम से दोनों यात्रा मार्गों तथा गुफा क्षेत्र में स्थिति और चुनौतीपूर्ण होने की आशंका है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग- 500 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, चालक की मौत

यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के मद्देनजर दोनों आधार शिविरों से आगे के क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया था। इसके चलते इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी उपलब्ध नहीं रही। जम्मू-कश्मीर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और सेना की कड़ी निगरानी में इस वर्ष की यात्रा अब तक शांतिपूर्ण रही है और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119