uttarakhand-विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी –पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने जिलाधिकारियों को कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, नशे में धुत पति ने पत्नी को गोली मारी, मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से मिलना चाहिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद

उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु मौजूद रहे। वर्चुअल माध्यम से आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक जुड़े रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119