ग्राफिक एरा भीमताल में अमेरिकी विद्यार्थियों ने पूरा किया भारतीय ज्ञान परंपरा पाठ्यक्रम

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के सेंटर फॉर कुमाऊंनी कल्चर एंड हेरिटेज द्वारा आयोजित भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस – कोहोर्ट 9) के अंतर्गत “इंडियन सोशियो-कल्चरल एनवायरनमेंट” अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का समापन समारोह 10 मई 2026 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमेरिका से आए 15 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए आयोजित सप्ताहभर के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

समारोह में सांस्कृतिक समावेश और भारतीय परंपराओं की झलक देखने को मिली। अमेरिकी विद्यार्थियों ने हिंदी में अपने अनुभव साझा किए और भारतीय संस्कृति के प्रति अपने उत्साह को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी, हिंदी एवं कुमाऊंनी गीत प्रस्तुत किए तथा भीमताल परिसर के स्वयंसेवकों के साथ पारंपरिक झोड़ा नृत्य में भी भाग लिया। इसके साथ ही छात्राओं ने भारतीय परिधानों और परंपराओं को दर्शाते हुए साड़ी वॉक प्रस्तुत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीमताल परिसर के निदेशक ने सेंटर फॉर कुमाऊंनी कल्चर एंड हेरिटेज एवं कार्यक्रम समन्वयकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पाठ्यक्रम के नौवें बैच का सफल आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जहां विदेशी विद्यार्थी कुमाऊंनी संस्कृति को जानने आए थे, वहीं उन्होंने संगीत और नृत्य के माध्यम से पश्चिमी संस्कृति की झलक भी परिसर समुदाय के साथ साझा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभागियों ने भारतीय चाय, पारंपरिक व्यंजन, पहाड़ी संस्कृति, मेहंदी और यहां मिले आत्मीय आतिथ्य का भरपूर आनंद लिया। “अतिथि देवो भवः” की भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवतुल्य माना जाता है। साथ ही “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी विद्यार्थी अब ग्राफिक एरा परिवार का हिस्सा बन चुके हैं और उनका हमेशा स्वागत रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

समारोह के दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय द्वारा मिले शैक्षणिक अनुभव और आत्मीय आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अमेरिका और भारत के राष्ट्रगानों के साथ सम्मानपूर्वक एवं यादगार तरीके से हुआ।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119