इवनिंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला बनी निशाना -बाइक सवार बदमाश ढाई तोले का मंगलसूत्र लूट फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी रोड पर विगत देर रात टहल रही एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


जानकारी के अनुसार पॉलीशीट निवासी 60 वर्षीय नीता शाह शुक्रवार देर रात मुखानी रोड पर टहल रही थीं। इसी दौरान जगदंबा बैंक्विट हॉल के पास बाइक सवार दो युवक उनके करीब पहुंचे और अचानक गले पर झपट्टा मारकर करीब ढाई तोले का मंगलसूत्र तोड़ लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मुखानी की ओर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


घटना के तुरंत बाद महिला ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दोनों आरोपी बाइक से भागते दिखाई दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर झपटमार बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में लगातार बढ़ रही झपटमारी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119