हर श्वास अनमोल: मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नवजातों की जिंदगी बचाने की विशेष ट्रेनिंग

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। “हर श्वास अनमोल-हर नवजात सुरक्षित” थीम के तहत शनिवार को राष्ट्रव्यापी वन डे, वन नेशन, वन मिशन-सेविंग न्यू बॉर्न लाइव्स, वन ब्रीथ एट ए टाइम अभियान के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नवजात पुनर्जीवन (Neonatal Resuscitation) कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


कार्यशाला पूरी तरह हैंड्स-ऑन और सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण पर केंद्रित रही, जिसमें नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद आपात स्थिति में जीवन रक्षक सहायता देने की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के बाद का पहला “गोल्डन मिनट” नवजात के जीवन और मृत्यु के बीच निर्णायक साबित होता है। ऐसे में समय पर सही पुनर्जीवन तकनीक शिशु की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. ऋतु रखोलिया और डॉ. साक्षी सहित बाल रोग विभाग तथा स्त्री एवं प्रसूति विभाग के चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान नवजातों की सांस रुकने जैसी आपात स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत


विशेषज्ञों ने कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य देशभर में प्रत्येक नवजात को जन्म के पहले ही क्षण सुरक्षित जीवन देना और नवजात मृत्यु दर में कमी लाना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119