आवारा पशु बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, डंपर ने रौंदा—युवक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/गदरपुर। करतार हवेली के पास विगत देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


प्राप्त जानकारी के अनुसार अलख देवा निवासी परविंदर सिंह (पुत्र रंजीत सिंह) मंगलवार रात करीब 10 बजे रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करतार हवेली के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।


हादसा इतना भीषण था कि परविंदर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान कर तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे पत्नी और 11 वर्षीय पुत्र हैरी को छोड़ गया है। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी ---अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119