तेज रफ्तार का कहर: पिथौरागढ़ में बाइक-स्कूटी भिड़ंत -युवक की मौत, दूसरा गंभीर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जाखनी क्षेत्र में पल्सर बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई।


हादसे में ऐंचोली निवासी 29 वर्षीय प्रदीप अरोड़ा, जो पल्सर बाइक चला रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं खतीगांव निवासी 25 वर्षीय हिमांशु, जो स्कूटी पर सवार था, भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम


घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रदीप अरोड़ा की हालत बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में सूखीढ़ांग के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस पिथौरागढ़ ले आए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


उधर, घायल हिमांशु का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने बताया कि अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119