कैंची धाम में ईमानदारी की मिसाल : 30 हजार नकद, सोना और दस्तावेजों से भरा पर्स सीपीयू ने लौटाया, बुजुर्ग महिला हुईं भावुक

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कैंची धाम ड्यूटी में तैनात सीपीयू पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए ग्रेटर नोएडा से बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए आई एक बुजुर्ग महिला का 30 हजार रुपये नकद, सोने की बालियां और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस लौटा दिया। अपना कीमती सामान वापस पाकर महिला भावुक हो उठीं और नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-14,500 फीट की ऊंचाई पर आदि कैलाश में बर्फबारी -चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

शनिवार 28 जून को कैंची धाम में ड्यूटी पर तैनात सीपीयू के उपनिरीक्षक ईश्वर सिंह राणा और कांस्टेबल रोहित सिंह को सड़क किनारे एक लावारिस पर्स मिला। सुरक्षा की दृष्टि से पर्स की जांच करने पर उसमें 30 हजार रुपये नकद, सोने की कान की बालियां, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बागेश्वर में 3.6 तीव्रता का भूकंप -हल्के झटकों से घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस कर्मियों ने तत्काल दस्तावेजों के आधार पर पर्स के मालिक की तलाश शुरू की। आधार कार्ड से प्राप्त जानकारी के माध्यम से संपर्क नंबर हासिल कर महिला से बात की गई। पूछताछ में पता चला कि पर्स सोनाली देवी, निवासी हाउस नंबर-8, सी-ब्लॉक, सेक्टर एमयू, गौतम बुद्ध नगर, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) का है। वह बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम आई थीं, जहां भीड़ के दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

सीपीयू टीम ने महिला को बुलाकर नकदी, आभूषण और सभी दस्तावेजों सहित पर्स सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर सोनाली देवी ने नैनीताल पुलिस की ईमानदारी, त्वरित कार्रवाई और कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119