उत्तराखंड…बाजपुर में रहस्यमय मौत : घर में मृत मिला फल विक्रेता -99 वर्षीय पिता थे मौजूद, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। मुंडिया पिस्तौर देहात क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक फल विक्रेता अपने घर में मृत अवस्था में मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से रामपुर चकिया निवासी 60 वर्षीय जयपाल पुत्र नत्थू सिंह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मुंडिया पिस्तौर देहात में रहकर फल विक्रय का कार्य कर रहे थे। रविवार सुबह उनकी बहन वीरवती रोज की तरह भोजन लेकर घर पहुंचीं। उनके साथ मौजूद बहनोई ओमप्रकाश ने बताया कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाने पर जयपाल अचेत अवस्था में पड़े मिले। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

घटना का सबसे संवेदनशील पहलू यह रहा कि उसी मकान में मृतक के 99 वर्षीय पिता नत्थू सिंह भी मौजूद थे। हालांकि अत्यधिक वृद्धावस्था के कारण वह घटना के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई -तीन अवैध क्लीनिक सील

घर में शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-तलाक की भनक लगने पर पति ने रची हत्या की साजिश -सोते समय काजल को मारी दो गोलियां

एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119