उत्तराखंड…पिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा : बेटी-दामाद कटरा से गिरफ्तार -शादी से पहले के कथित अत्याचार का लिया बदला

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र के चर्चित चन्द्रशेखर हत्याकांड का अल्मोड़ा पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पुत्री जानकी पाण्डे और दामाद धर्मवीर शर्मा को जम्मू-कश्मीर के कटरा से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद दोनों लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती और खून से सनी कमीज भी बरामद कर ली है। विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी की संलिप्तता नहीं मिलने पर उनका नाम मुकदमे से हटा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार सैली, तापनी निवासी नारायण दत्त की तहरीर पर दन्या थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि 20 जून की रात चन्द्रशेखर पर उसकी पुत्री, दामाद और पत्नी ने दरांती से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल चन्द्रशेखर की 21 जून को हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अब पेट्रोल पंप बनेंगे पहाड़ की महिलाओं की कमाई का नया ठिकाना --'हिलान्स आउटलेट' से सीधे पर्यटकों तक पहुंचेंगे उत्तराखंड के उत्पाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देश पर तीन पुलिस टीमें गठित की गईं। पुलिस ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में आरोपियों की तलाश की। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार हिसार से बरामद की गई। बाद में आरोपियों के जम्मू-कश्मीर के कटरा में छिपे होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...2027 की रणभेरी: पहाड़ी आर्मी ने कसी कमर, युवा मोर्चे में बड़े फेरबदल, जनमत यात्रा का ऐलान

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक द्वारा शादी से पहले पुत्री के साथ कथित अत्याचार किए जाने की रंजिश के चलते उन्होंने करीब एक माह पहले हत्या की साजिश रची थी। गांव आने के लिए पैसे जुटाने हेतु धर्मवीर शर्मा ने अपनी सोने की अंगूठी तथा जानकी पाण्डे ने मंगलसूत्र और कान के झुमके बेच दिए। इसके बाद दोनों कार से गांव पहुंचे और दरांती से हमला कर चन्द्रशेखर को मृत समझकर फरार हो गए। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कई स्थानों पर ठिकाने बदले और अंत में कटरा में छिप गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला -पौड़ी के बणासी तल्ली गांव में दहशत

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती और खून से सनी कमीज बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मवीर शर्मा के विरुद्ध हरियाणा में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तथा उसके आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

इस पूरे मामले के खुलासे में एसओजी, सर्विलांस टीम तथा दन्या, लमगड़ा और चौखुटिया थानों की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119