मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना : पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक पर अपनी ही पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में तनाव और सनसनी फैल गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, निकटवर्ती ग्राम के युवक ने स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसकी नाबालिग बहन के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने नाबालिग को अकेला पाकर उसे जबरन खींचकर अपने घर के अंदर ले गया और वहां उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बदहवास हालत में पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुँचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जांच की कमान संभाल ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण इसे पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वस्त किया है कि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर जल्द ही आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सतर्क है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119